- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
बैंककर्मियों की हड़ताल… नारेबाजी कर निकाली रैली
उज्जैन। बैंकों के विलय और वेतन संशोधन की मांग को लेकर देश भर के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों द्वारा आज हड़ताल की जा रही है। पिछले दिनों से लगातार अवकाश, हड़ताल के कारण बैंक संबंधी आम लोगों के काम प्रभावित होने से आज भी लोग खासे परेशान रहे। बैंक यूनियन के आव्हान पर रखी गई हड़ताल के चलते सुबह टॉवर चौराहे पर बैंक कर्मचारियों द्वारा धरना, प्रदर्शन और नारेबाजी की गई। बताया जाता है सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में हड़ताल पूरे देश में रखी गई है। विजया औरदेना बैंक के बैंक ऑफ बड़ौदा में प्रस्तावित विलय के खिलाफ बैंक कर्मचारियों की यूनियन की एक सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरी हड़ताल है। इसके पूर्व 21 दिसंबर को भी बैंकों द्वारा हड़ताल की गई थी।
कर्मचारियों ने निकाली रैली
बुधवार की सुबह 11 बजे बैंक कर्मचारी हड़ताल का समर्थन करते हुए टॉवर चौक पर एकत्रित हुए और रैली के रूप में निकले। फ्रीगंज क्षेत्र में रैली भ्रमण करने के बाद पुन: टॉवर पर समाप्त हुई। यहां बैंककर्मियों द्वारा आमसभा की गई।