- उज्जैन की निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीता, अब मिस वर्ल्ड में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व ; फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश की विनर रह चुकी हैं निकिता
- भस्म आरती: वैष्णव तिलक, मोर पंख मुकुट से किया गया बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार!
- कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से भगवान महाकाल की दिनचर्या में होगा परिवर्तन, भगवान की तीन आरतियों का बदला जाएगा समय
- शरद पूर्णिमा पर्व: माता लक्ष्मी की जाती है विशेष पूजा, चंद्रमा सोलह कलाओं से पूर्ण होकर रातभर करता है अमृत की वर्षा
- भस्म आरती : बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में दिव्य श्रृंगार मस्तक पर त्रिशूल चंद्र मुकुट अर्पित करके किया गया!
बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक जुबीन नौटियाल महाकाल की शरण में:नंदी हाल में शिव जाप किया
श्रावण माह में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकाल के मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे है। श्रद्धालुओं की आस्था के इस बड़े केंद्र में कई फ़िल्मी हस्तियां भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने आती रहती है। इस क्रम में गुरुवार को प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल जो महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे। यहाँ उन्होंने अपने मित्रो के साथ भगवान महाकाल के दर्शन कर नंदी हॉल में बैठ शिव आराधना की। महाकाल मंदिर समिति ने लड्डू प्रसादी भेंट कर जुबिन का सम्मान किया।