- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
बोहरा समाज ने ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया
उज्जैन। बोहरा समाज ने मंगलवार को ईद का पर्व हर्षोल्लास से मनाया समाज के खुज़ेमा चांदा भाई वाला ने बताया कि। तैयाबी मोहल्ला मस्जिद में सुबह 6.15 पर आमीन साहब ने ईद की विशेष नमाज अदा करवाई। इस दौरान समाज के लोगों ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। बाद खुशी की मजलिस हुई।
इसके उपरांत आकर्षक सफेद पोशाकों में सजे बोहरा बंधुओं ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। मस्जिदों से सभी बोहरा बंधुओं ने घर आकर एक-दूसरे को मीठी सिवईया खिलाई। बाजार में भी बोहरा बंधुओं को अन्य समाज के बंधुओं ने गले मिलकर ईद की बधाईयां दी। विशेष नमाज में समाज की महिलाओं, बच्चों के साथ ही आदि युवा शामिल हुए। ईद-उल-फितर त्योहार के दिन शांति व्यवस्था के लिए चिन्हित स्थानों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया।