- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
शिवसेना ने लोकसभा में डिप्टी स्पीकर का पद मांगा
एनडीए के सहयोगी दल शिवसेना ने लोकसभा में डिप्टी स्पीकर के पद दिए जाने की मांग की है। गुरुवार को पार्टी नेता संजय राउत ने कहा कि यह हमारा हक है और यह पद शिवसेना को मिलना चाहिए। नई सरकार बनने के बाद संसद का बजट सत्र 17 जून से शुरू होगा। स्पीकर का चुनाव 19 जून को होगा। इसके बाद 5 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी।
राउत ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में तेजी लाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अब राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू करना चाहिए। अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो देश हम पर भरोसा करना बंद कर देगा। अब भाजपा के 303 और शिवसेना के 18 सांसद हैं। लोकसभा में एनडीए के कुल 350 सांसद हैं। अब मंदिर निर्माण से जरूरी कोई काम नहीं।”
17 जून से 26 जुलाई तक चलेगा सत्र
पिछले दिनों हुई कैबिनेट बैठक में 17 जून से 26 जुलाई तक संसद का बजट सत्र बुलाने का फैसला लिया गया था। इस दौरान 17 और 18 जून को नए लोकसभा सदस्य शपथ लेंगे। 19 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा। 20 जून को राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। 5 जुलाई को बजट पेश किया जाएगा। यह रेगुलर बजट होगा। सरकार ने चुनाव से पहले फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था।