- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
ब्लैक फंगस का खौफ:89 केस एक्टिव, इनमें से 80% शुगर के मरीज
कोरोना के साथ ब्लैक फंगस ने भी लोगों को परेशानी में डाल दिया है। सोमवार तक जिले में ब्लैक फंगस के 89 केस एक्टिव थे। इनमें से 80 फीसदी शुगर यानी डायबिटीज के मरीज हैं। ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि खासकर वे लोग जो शुगर के मरीज हैं, इस दौर में ज्यादा एहतियात बरतें।
शुगर लेवल चेक करते रहें उसे कंट्रोल में रखें बढ़ने नहीं दें। डॉक्टरों की बगैर सलाह के तो कोई भी दवाई नहीं लें। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड के प्रभारी व ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सुधाकर वैध कहते हैं कि मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के करीब 44 मरीज भर्ती हैं।
इनमें से अधिकांश गंभीर स्थिति में ही हैं। कुछ को तो कोरोना, ब्लैक फंगस, शुगर व निमोनिया चारों बीमारी एक साथ है। कुछ ऐसे भी जिनके पूरे लंग्स खराब हो चले हैं। बेहद गंभीरता के साथ इनका ट्रीटमेंट करना पड़ रहा है।