- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
बढ़ते बिजली बिल की समस्या:नए बिजली कनेक्शन पर लोगों को ऑनलाइन सोल्यूशन पर अतिरिक्त राशि चुकाना पड़ रही
नए टैरिफ और एवरेज बिलिंग से बढ़ते बिजली बिल की समस्या के बीच में अब लोगों को घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए अतिरिक्त राशि चुकाना पड़ रही है। बिजली कंपनी के जोन कार्यालयों पर संचालित ऑनलाइन सोल्यूशन सेंटर पर रसीद बनाने के नाम पर उपभोक्ताओं से अतिरिक्त राशि ली जा रही है। ऐसे में लोगों पर दोहरा आर्थिक भार पड़ रहा है।
बिजली कंपनी के पूर्व शहर संभाग व पश्चिम शहर संभाग में संचालित नौ जोन कार्यालयों पर एनएससी यानी नए बिजली कनेक्शन के लिए हर दिन करीब 135 से 175 तक आवेदन आते हैं, जो कि घरेलू कनेक्शन के होते हैं। बिजली कंपनी के नियम के तहत आवेदन के बाद 10 दिनों के भीतर नया कनेक्शन दिए जाने का प्रावधान किया गया है।
जोन कार्यालयों पर ऑनलाइन सोल्यूशन सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। जहां से ऑनलाइन की प्रक्रिया पूरी की जाती है। एक किलो वाट तक के घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए 2260 रुपए की राशि निर्धारित है और ऑनलाइन सोल्यूशन पर 2280 रुपए लिए जा रहे हैं और रसीद 2260 रुपए की ही दी जा रही है यानी सीधे-सीधे प्रति कनेक्शन के 20 रुपए ज्यादा लिए जा रहे हैं। जबकि उन्हें बिजली कंपनी की ओर से ऑनलाइन कार्य के लिए भुगतान किया जा रहा है और आम उपभोक्ताओं को यह सुविधा मुफ्त में दे रखी है। बावजूद इसके लोगों को अतिरिक्त राशि चुकाना पड़ रही है।
कनेक्शन की निर्धारित राशि के अलावा भी ले रहे राशि
बिजली कंपनी अधिकारियों का तर्क है उपभोक्ताओं से किसी तरह की अतिरिक्त राशि नहीं ली जा सकती है। इस तरह की कोई शिकायत सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ उपभोक्ताओं का कहना है कि कनेक्शन की निर्धारित राशि के अलावा भी राशि ली जा रही है, जिसकी कोई रसीद भी नहीं दी जाती है।
शिकायत आने पर कार्रवाई
उपभोक्ताओं से किसी भी तरह की अतिरिक्त राशि नहीं ली जा सकती है। इस तरह की कोई शिकायत सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
रिंकेश सिंह, जोन प्रभारी, महानंदानगर