- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
सम्मान समारोह:शहर को मिला स्वच्छ पर्यटन पुरस्कार; केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने महापौर को दिया पुरस्कार
उज्जैन शहर धार्मिक शहर होने के नाते प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन शहर में होता है। इसके लिए पर्यटन की दृष्टि से भी उज्जैन शहर अपने आप में प्रसिद्धि पर रहा है। नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बेहतर सफाई व्यवस्था, साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बारीकी से ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार हेतु उज्जैन शहर का नाम चयनित किया गया है।
मंगलवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी, मप्र की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर के हाथों महापौर मुकेश टटवाल ने पर्यटन पुरस्कार प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि उज्जैन को स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में भारत के सबसे स्वच्छ शहर (2 से 10 लाख आबादी) से सम्मानित किया है। नगर निगम ने घर-घर जाकर कचरा संग्रह करने, कचरे के पुनर्चक्रण के साथ-साथ सड़कों की मशीनीकरण सफाई और खाद बनाने के लिए उचित बुनियादी तंत्र विकसित किया है।