- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
भगवान जगन्नाथ का रथ 25 फीट लंबा, 18 फीट ऊंचा 15 क्विंटल वजनी, आठ घंटे में 5 किमी खींचा
उज्जैन :- बलभद्र और सुभद्रा के साथ भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा कार्तिक चौक स्थित जगन्नाथ मंदिर से रविवार शाम 4 बजे निकली। अखिल भारतीय चंद्रवंशीय क्षत्रिय खाती समाज ने परंपरागत 113वीं रथयात्रा निकाली। 25 फीट लंबे और 18 फीट ऊंचे रथ को सैकड़ों भक्तों ने खींचा। अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने बताया दोपहर 3 बजे कार्तिक चौक स्थित जगन्नाथ मंदिर पर अतिथियों सहित समाज के लोगों ने भगवान की आरती पूजन किया। इसके बाद यात्रा का शुभारंभ हुआ। रथयात्रा कार्तिक चौक से प्रारंभ होकर दानीगेट, डाबरीपीठा, कंठाल, गाेपाल मंदिर सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस कार्तिक चौक पहुंची। भगवान को ढाई क्विंटल केसर भात का भोग लगा। रास्तेभर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। रथयात्रा शाम 4 बजे से शुरू होकर रात 12 बजे वापस कार्तिक चौक पहुंची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान सहित दर्जनभर विधायक शामिल हुए।