- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
गले मिलकर दी मुबारकबाद, मनाई ईद की मीठी खुशियां
उज्जैन :- एक माह तक कठिन रोजे के बाद रविवार रात चांद का दीदार होने पर सोमवार को मुस्लिम समाज ने ईद का त्योहार मनाया। सुबह ईदगाह पर मुख्य नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मीठी मुबारकबाद दी और खुशियां मनाईं। शहरभर में ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। घरों और बाजारों में ईद की रौनक नजर आ रही है।
मुख्य नमाज ईदगाह पर
शहरकाजी खलिकुर्रेहमान ने बताया कि मुस्लिम समाज की ईद की मुख्य नमाज ईदगाह पर सुबह 8.15 पर हुई। इसके अलावा शहर की अन्य मस्जिदों में अदा की गई। इंदिरा नगर स्थित ईदगाह सहित दीगर मस्जिदों में नमाज का समय पहले ही तय किया गया था। नगर निगम की ओर से ईदगाह पर नमाज के लिए खास प्रबंध किए गए।
खुशियों से गुलजार बाजार
इधर, ईद को लेकर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों के साथ शहर में प्रमुख बाजारों रौनक देखते ही बनी। रमजान के रोजों के बाद खुशियों का त्योहार ईद मनाया जा रहा है। मुस्लिम समाजजन ईद के मौके पर लोगों ने नए कपड़े पहने। मिठाइयां और खासकर सेवइयां खिलाई जा रही हैं। परिधान की दुकानों के साथ मॉल में वस्त्र खरीदने वालों की भीड़ अधिक रही। सिवईयां में अहमदाबादी सिवईयां की खासी मांग रही।