- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
भतीजी से चाचा ढाई महीने से कर रहा था कुकर्म, प्रकरण दर्ज
उज्जैन | बारह साल की बालिका से 55 साल का चाचा ही ढाई महीने से दुष्कर्म कर रहा था। ज्यादती की शिकार बालिका बुधवार शाम को घर से भाग बस में बैठकर महिदपुर से उज्जैन आ गई। यहां जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के जानकीनगर में रहने वाली मुंहबोली बहन के घर पहुंची। चाचा के बारे में उसे बताया तो वह बालिका को लेकर जीवाजीगंज थाने आई व पुलिस को घटना की जानकारी दी। रात 12.30 बजे पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाकर चाचा के खिलाफ धारा 376 में प्रकरण दर्ज कर लिया।
एसआई नीतू गुर्जर ने बताया लड़की पहले थाना क्षेत्र में ही रहती थी। कुछ समय पहले उसके पिता की शुगर की बीमारी के चलते मौत हो गई। मां सिंहस्थ के पहले बगैर बताए घर से चली गई थी, वापस नहीं लौटी। भाई की मौत के बाद उसके तीन बच्चों को लेकर चाचा महिदपुर के गंगाधर खेड़ा चला गया। लड़की ने बताया कि जब भी चाची घर से कहीं जाती तो चाचा उसके साथ दुष्कर्म करता था। इसी कारण भागकर यहां आ गई। जीवाजीगंज पुलिस जीरो पर कायमी कर प्रकरण महिदपुर पुलिस को भेज रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए संबंधित थाने को अवगत करा दिया है।