- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
शैव महोत्सव के लिए करोड़ाें का बजट, कौन करेगा खर्च, स्पष्ट नहीं
उज्जैन | जनवरी 2018 के प्रथम सप्ताह में होने वाले शैव महोत्सव के रूप में 12 ज्योतिर्लिंग सम्मेलन का करोड़ों रुपए बजट बताया जा रहा है लेकिन इसमें खर्च सरकार करेगी या मंदिर प्रबंध समिति यह अभी स्पष्ट नहीं है। सम्मेलन के संचालन हेतु एक केंद्रीय समिति और 17 उप समितियां बनाने के लिए भी गहरा मंथन चल रहा है। इसे लेकर बुधवार को मप्र सरकार के ऊर्जा मंत्री पारस जैन से लेकर सिंहस्थ केंद्रीय समिति के अध्यक्ष माखनसिंह, विश्व हिंदू परिषद के अंतर राष्ट्रीय महामंत्री दिनेश कुमार ने प्रशासन के अफसरों के साथ महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की धर्मशाला के कमरे में लंबी बैठक की।
दोपहर 1 बजे शुरू हुई बैठक 3 बजे तक चली। पहले माखनसिंह व विहिप के दिनेश कुमार के साथ संभागायुक्त एमबी ओझा, कलेक्टर संकेत भोंडवे ने समिति के अधिकारियों व समिति सदस्य पुजारी प्रदीप गुरु, विभाष उपाध्याय और जगदीश शुक्ला ने बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। आयोजन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, संस्कृति संचालनालय भोपाल और महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में होना है। इसलिए पूरे आयोजन की रूपरेखा वृहद पैमाने पर तैयार की जा रही है। आयोजन के लिए 5 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित है। लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि इसमें सरकार भी राशि खर्च कर सकती है।
शंकराचार्य, आचार्य महामंडलेश्वरों को आमंत्रण पर चर्चा
मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य उपाध्याय ने बताया बैठक में तय किया गया कि सम्मेलन में देशभर से उमड़ने वाले विद्वानों से 12 ज्योतिर्लिंग का महात्म, शैव दर्शन पर विचार, वेदों के अनुरूप पूजा पद्धति में एकात्मता की स्थापना पर विचार, पौराणिक संदर्भों में आधुनिक प्रबंधन पद्धति, सामाजिक कार्य एवं सामाजिक समरसता जैसे विषय तथा भारतीय चिकित्सा पद्धति पर चिंतन, धार्मिक पर्यटन आदि से संबंधित विषयों पर उद्बोधन कराए जाएंगे। सामाजिक समरसता आदि विषयों पर संगोष्ठी की जाएगी।