- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
भस्मार्ती टिकिट की कालाबाजारी करते युवक गिरफ्तार
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में तड़के होने वाली भस्मार्ती की टिकिट की कालाबाजारी करने वाले युवक को महाकाल पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 151 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार अंकित दुबे पिता शीतल दुबे 22 वर्ष निवासी सिंहपुरी सुबह महाकाल मंदिर परिसर में हंगामा मचाकर भीड़ एकत्रित कर रहा था। अंकित लोगों से गाली गलौज करते हुए कहा रहा था कि मेरे खिलाफ भस्मार्ती टिकिट कालाबाजारी करने की शिकायत किसने की है। इस दौरान एसडीएम यहां पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन अंकित उत्तेजित होकर लोगों से मारपीट पर उतारू हो गया जिसके चलते महाकाल पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की है।
बताया जाता है कि अंकित भस्मावर्ती में आने वाले लोगों को रुपये लेकर टिकिट उपलब्ध कराता था। जिसकी शिकायत मंदिर प्रशासन समिति को पिछले कई दिनों से मिल रही थी। उसके खिलाफ मंदिर प्रशासन द्वारा बांड ओवर की कार्रवाई भी की जा रही है।