- भस्म आरती: भांग चन्दन और त्रिपुण्ड अर्पित कर बाबा महाकाल का किया गया दिव्य श्रृंगार!
- भस्म आरती: बाबा महाकाल ने देवी स्वरूप में दिए भक्तों को दर्शन, चारों ओर जय श्री महाकाल की गूंज हुई गुंजायमान
- उज्जैन में स्थित हरसिद्धि माता मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक, नवरात्री के पहले दिन माता हरसिद्धि के दर्शन करने पहुंचे
- भस्म आरती: नवरात्र का पहला दिन आज, देवी के स्वरूप में किया गया बाबा महाकाल का श्रृंगार
- उज्जैन : प्रो. अर्पण भारद्वाज बने विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने जारी किए आदेश
भस्म आरती में बाबा महाकाल के शिवलिंग पर किया सर्प से शृंगार, भक्त ने किया चांदी का छत्र भेंट
सार
आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस के संयोग पर भस्म आरती में बाबा महाकाल के शिवलिंग पर सर्प की आकृति निर्मित की गई। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई।
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस तिथि पर शुक्रवार तड़के भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के पट खोले गए। पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।
कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण करवाया गया। आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस के संयोग पर भस्म आरती में बाबा महाकाल के शिवलिंग पर सर्प की आकृति निर्मित की गई। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। इससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।