- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 17-08-2026
भस्म आरती में हुआ बाबा महाकाल का श्रृंगार, मस्तक पर भांग का त्रिपुण्ड अर्पित कर श्रृंगार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का कुछ इस प्रकार से श्रृंगार किया गया कि श्रद्धालु बाबा महाकाल के इस स्वरूप को देखते ही रह गए।
उज्जैन के बाबा महाकाल में आज सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खोले गए। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के पश्चात दूध, दही, घी, शक़्कर, शहद फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का पूजन किया गया। वहीं इसके बाद बाबा महाकाल का भांग चन्दन और चेरी से निर्मित त्रिपुण्ड अर्पित कर श्रृंगार किया गया।
बाबा महाकाल को रजत का त्रिपुण्ड, त्रिशूल और चंद्र अर्पित कर भगवान महाकाल को भस्म चढ़ाई गई, शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण भगवान महाकाल को अर्पित की गई, वहीं मिष्ठान और फलों का भोग भी लगाया गया।