- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
भांग खाने से युवकों की हालत बिगड़ी
मुंबई के है युवक, आरपीएफ ने बेसुध हालत में अस्पताल में भर्ती कराया
उज्जैन। मुंबई से महाकाल मंदिर दर्शन करने उज्जैन आये युवकों ने दर्शनों के बाद भांग खा ली। तीनों युवक रेलवे स्टेशन पर बेसुध हालत में मिले जिन्हें आरपीएफ जवानों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
संजय पिता दीपेश (30 वर्ष), क्रित पिता रमेश (32 वर्ष) और निलेश पिता गोविंद (35 वर्ष) तीनों निवासी मुंबई महाराष्ट्र उज्जैन दर्शन करने आये थे। यहां भगवान के दर्शनों के बाद तीनों ने भांग पी ली और रेलवे स्टेशन आ गये। आरपीएफ जवानों ने बताया कि युवक प्लेटफार्म पर बेसुध हालत में पड़े थे और उनके बैग भी यहां वहां थे। तीनों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय ले गये जहां डॉक्टर ने बताया कि अधिक भांग खाने से युवकों की तबियत बिगड़ी है। आरपीएफ ने युवकों के बैग अपने कब्जे में सुरक्षित रखे और परिजनों को सूचना दी।