- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
विक्रम विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह कल
उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह शनविार को होगा। शुक्रवार को इसकी रिहर्सल एक घंटे देरी से शुरू हुई। रिहर्सल का समय सुबह 10 बजे तय किया गया था। आयोजन समिति के सदस्यों के समय पर नहीं आने की वजह से दीक्षार्थी और कार्यसमिति के सदस्य सीधे समारोह हाल में पहुंच गए।
इन्हें देरी से आयोजन स्थल पर पहुंचे प्रोफेसर शैलेंद्र शर्मा ने हाल से वापस नीचे भिजवा दिया। जहां कुलपति अखिलेश पांडे और अन्य प्रोफेसरों द्वारा रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर हाल में प्रवेश कराया और वहां से वे अपनी सीटों पर जाकर बैठे। वहीं इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने अपनी रिहर्सल भी की। विद्यार्थियों को सीटिंग अरेंजमेंट की जानकारी उपस्थिति चेक कर दी गई।