- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
भाजपा की चेतावनी- रास्ता नहीं खोला तो 101 जगह चक्काजाम
Ujjain News – बेगमबाग फाेरलेन (महाकालेश्वर मंदिर पहुंच मार्ग) पर मुस्लिम समाज द्वारा सीएए के विराेध में 24 जनवरी से दिए जा रहे…
नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने चेतावनी दी कि शिवनवरात्रि 13 फरवरी से शुरू हाे रही है। इसके पहले प्रशासन ने धरना हटवाकर पूरी तरह से रास्ता नहीं खुलवाया ताे शहर में 101 स्थानाें पर चक्काजाम किया जाएगा। बगैर पूर्व सूचना के किए जाने वाले इन जाम से हाेने वाली परेशानियाें के लिए जिम्मेदार पुलिस-प्रशासन रहेगा। महाकालेश्वर मंदिर का बाधित रास्ता खुलवाने अाैर भाजयुमाे के नगर महामंत्री याेगेश सांगते पर की गई रासुका की कार्रवाई के विराेध में भाजपा नगर व जिला इकाई ने साेमवार काे प्रदर्शन किया। शुरुअात नई सड़क पर सभा से हुई।
बाबा महाकाल के नाम से ही तुम्हारी (मुस्लिम समाज की) राेजी-राेटी चलती है। तुम्हारे बच्चे भी इन्हीं के कारण पल रहे हैं। धरना चला ताे अगली बार श्रद्धालु नहीं अाएंगे फिर राेजी-राेटी कैसे चलाअाेगे?
कांग्रेस नेता अनिल गंगवाल ने कहा महाकाल के रास्ते को लेकर भाजपा ढोंग कर रही है। इतनी चिंता है तो माधव सेवा न्यास की भूमि छोड़ दे। इधर शब्बीर देहलवी ने दावा किया कि उनके सहित 10 कार्यकर्ताओं ने सीएए के विरोध में भाजपा छोड़ दी।
इधर धरना जारी…बेगमबाग फोरलेन पर सोमवार को भी बड़ी संख्या में मुस्लिमजन धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
सभा में संख्या कम, पैदल मार्च में बढ़ी भीड़ : सभा के विजयवर्गीय सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए गाेपाल मंदिर पहुंचे। यहां राज्यपाल के नाम एसडीएम उज्जैन शहर राकेश माेहन त्रिपाठी काे ज्ञापन साैंपा। साथ ही सीएए व महाकालेश्वर का रास्ता खुलवाने के समर्थन में 20 हजार जनता के हस्ताक्षरयुक्त पत्र भी एसडीएम काे भेंट िकए। सभा में कम कार्यकर्ता थे लेकिन मार्च में बढ़ गए।