- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
भाजपा नेता के घर फायर व आगजनी करने वाले पुलिस हिरासत में
उज्जैन। पिछले दिनों पंड्याखेड़ी में भाजपा नेता के घर के बाहर फायर, कार में तोडफ़ोड़ और उसके एक मकान में आगजनी की वारदात को अंजाम देने के मामले में चिमनगंज पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। मामले में दूसरे पक्ष ने नेताओं की शरण ली और उनके हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपियों को फोन कर थाने बुलाकर हिरासत में ले लिया।
लक्की उर्फ लोकेन्द्र सिंह पिता वीरेन्द्र निवासी पांड्याखेड़ी मक्सीरोड़ के घर के बाहर राहुल, गोलू, गज्जू गोस्वामी, भूरू दरबार व दो अन्य युवकों ने फायर करने के साथ कार में तोडफ़ोड़ की थी। इसी रात लक्की के दूसरे मकान पर गोलू दरबार, राहुल दरबार, भूरू, कालू यादव, सूरज, मंगल, पंकज ने आग भी लगाई थी जिसकी रिपोर्ट सतपाल सिंह पिता लाखन सिंह ने थाने में दर्ज कराई। दोनों मामलों में चिमनगंज पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान कुछ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपियों को सुबह फोन कर थाने बुलाया और हिरासत में लिया। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 458, 294, 506, 336, 427, 323, 34, 436 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज है।