- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
- उज्जैन में किसान कांग्रेस के प्रदर्शन पर बढ़ा तनाव, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प; तीन लोगों को हिरासत में लिया गया
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजाधिराज स्वरूप में हुए बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
भाजपा बोर्ड:शिव ज्योति अर्पणम और केडी गेट को उपलब्धि बताया, कांग्रेस ने कहा- न सड़क से मवेशी हटे, न यातायात सुगम हुआ
भाजपा बोर्ड के एक साल को भाजपा पार्षदों और महापौर ने उपलब्धि बताया। शिव ज्योति अर्पणम में 18 लाख से अधिक दीपक जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने और केडी गेट के कामों को बड़ी उपलब्धियों में शामिल किया। वहीं कांग्रेस ने निशाना लगाते हुए स्पष्ट किया कि चुनावी वादा ही पूरा नहीं कर पाए महापौर, न सड़क से मवेशी हटे, न यातायात सुगम हुआ। इधर, महापौर ने कहा कि पहली बार है कि हमने इतना सख्त निर्णय मवेशियों के मामलों में लिया है। अधिकारियों के वेतन कटने तक की कार्रवाई होगी। यातायात को लेकर प्लान कर ही रहे हैं।
एक साल का लेखा-जोखा महापौर मुकेश टटवाल और एमआईसी सदस्यों ने बाबा महाकाल को समर्पित किया। महापौर ने आशीर्वाद लिया कि मुझे हिम्मत दीजिए, ताकि में आगे भी आपकी कृपा और आशीर्वाद से जनसेवा के कार्यों को कर सकूं। इसके बाद पार्षदों के साथ बैठक में महापौर ने कहा रंगपंचमी पर पहली बार नगर गेर का आयोजन, प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को किसी एक विषय पर रेडियो दस्तक के माध्यम से नागरिकों से संवाद, शहर को स्वच्छ एवं सुंदर स्वरूप प्रदान करना, संजीवनी क्लिनिक का आधुनिक स्वरूप में निर्माण करना, प्रति शनिवार स्वच्छता का श्रमदान, लघु नगर वन का विकास तथा श्री महाकाल मंदिर में स्थानीय नागरिकों के दर्शनों के लिए अवंतिका द्वार का शुभारंभ करना।
हम सबका परम सौभाग्य रहा कि इस वर्ष में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया। नागरिकों की मंशानुसार श्री महाकालेश्वर मंदिर में सामान्य दर्शानार्थियों हेतु भस्मारती का कोटा बढ़ाकर 5 हजार किया गया। उज्जैन दर्शन के लिए नगर निगम द्वारा महाकाल लोक एक्सप्रेस प्रारंभ की गई। महापौर टटवाल ने कहा भाजपा के साथ ही कांग्रेस के पार्षदों को भी साथ लेकर काम किया। कई आयोजनों में नेता प्रतिपक्ष को अध्यक्ष बनाया। मवेशियों वाली बात है तो हमने अफसरों की ही जिम्मेदारी तय की। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। केडी गेट चौड़ीकरण चल रहा है। इसके अलावा भी कई काम गिनाए।