- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
भाजयुमो नेता पर आरोप लगाने वाली युवती बयान से पलटी:गिरफ्तारी से पहले समझौता हुआ , कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी युवती
उज्जैन, देवास जिले के सोनकच्छ के भाजयुमो नेता के खिलाफ उज्जैन के भैरवगढ़ थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था । मामला सुर्खियों में आने के बाद आरोपी को भाजयुमो जिला मंत्री के पद से निष्कासित कर दिया गया था । एफआईआर दर्ज हुए 48 घण्टे भी नहीं बीते थे की अब युवती आरोपी की गिरफ्तारी से पहले ही अपने दिए बयान से पलट गई है ओर अब केस वापस लेने की बात कह रही है।
सोनकच्छ निवासी कुणाल सिंह सेंगर पर उज्जैन की युवती ने आरोप लगाया था कि दो साल पहले कुणाल से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी । दोस्ती के बीच कुणाल ने युवती को प्यार का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया था । युवती द्वारा शादी का दबाव बनाने पर केडी पैलेस के पास एक फार्म हाऊस पर भी उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के गर्भवती होने पर निजी हॉस्पिटल में एबॉर्शन करवा दिया और शादी का दबाव बनाने पर दोस्त के साथ मिलकर उसे जान से मारने की धमकी दे दी। जिसके बाद पीड़िता ने भैरवगढ़ थाने में मंगलवार रात को आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। मामले ने तूल पकड़ा तो कुणाल को भी युवा मोर्चा के पद से पार्टी ने उसे निष्कासित कर दिया था।
बयान से पलटी
पीड़िता आरोप लगाने और केस दर्ज करने के बाद बुधवार को पलट गई। युवती ने बताया की मंगलवार रात को आरोपी के परिवार वाले हमारे घर आये थे यहां हमारी शादी करा दी गई और हमारा समझौता हो गया। जिसके चलते में केस वापस ले रही हूँ ।
कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी युवती
युवती ने बताया की अब वो कुणाल के खिलाफ कार्यवाही नहीं चाहती है। समझौता होने के बाद हमारी शादी भी कर दी गई। इस पूरे मामले में पुलिस युवती पर 182 ,211 में कार्यवाही कर सकती है। हालांकि युवती ने कहा कि वो आज कोर्ट में केस वापस लेने के लिए आवेदन करेगी।