- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
भादौ की पहली सवारी में भक्तों को पांच रूपों में होंगे महाकाल के दर्शन
उज्जैन। भादौ मास में सोमवार को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। भक्तों को अवंतिकानाथ महाकाल के पांच रूपों में दर्शन होंगे।
राजाधिराज महाकाल चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरूड़ पर शिव तांडव, नंदी पर उमा-महेश व रथ पर होल्कर रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे। इसके बाद 3 सितंबर को महाकाल की शाही सवारी निकलेगी। इस दिन जन्माष्टमी का पर्व भी रहेगा।
दोपहर 3.30 बजे सभा मंडप में पूजन के बाद शाम 4 बजे राजा की पालकी शिप्रा तट की ओर रवाना होगी। महाकाल घाटी, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए शाम 5 बजे सवारी मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी।
यहां पुजारी शिप्रा जल से भगवान का अभिषेक कर पूजा अर्चना करेंगे। पूजन पश्चात सवारी रामानुजकोट, कार्तिक चौक, सत्यनारायण मंदिर, ढाबारोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए शाम करीब 7 बजे पुन: मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद संध्या आरती होगी।