- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
भारतीय जैन संघटना के परिचय सम्मेलन में 10 वैवाहिक रिश्ते तय
उज्जैन | भारतीय जैन संघटना उज्जैन का युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को महाकाल परिसर में हुआ। इसमें मप्र सहित गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के 300 से अधिक युवक-युवतियों ने सहभागिता की। इसमें 10 रिश्ते तय हुए।
प्रमोद जैन ने बताया अतिथि समाजसेवी शांतिलाल सूर्या, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल राका, संघटना के राज्य अध्यक्ष डॉ. शरद दोषी, उपाध्यक्ष ओम जैन, सचिव वीरेंद्र नाहर, शहर अध्यक्ष मनीषा सुराणा, सचिव विपुल जैन थे। मंगलाचरण नीता जैन व ममता जैन ने प्रस्तुत किया। परिचय सम्मेलन संयोजक परिधि विनय दाता ने बताया परिचय सम्मेलन क्यों आवश्यक है। संघटना के देश में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी साशा जैन ने दी। परिचय सम्मेलन में श्रेष्ठ कार्य के लिए अंजू सुराणा व नवकार बायोडाटा के प्रमोद सेठिया का सम्मान किया गया। संचालन अमित कटारिया ने किया। आभार सचिव विपुल जैन ने माना।