- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
- उज्जैन में फिरोजिया ट्रॉफी फाइनल देखने पहुंचे CM मोहन यादव: विजेता को ₹1 लाख, उपविजेता को ₹51 हजार अतिरिक्त इनाम
- सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को नई सौगात: CM मोहन यादव ने 18 करोड़ की सड़क का किया लोकार्पण, कहा - सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखकर हो रहा विकास
भूमिपूजन पर प्रशासन का भूचाल
वार्ड क्रमांक-3 में एक दिन पहले हुए भूमिपूजन पर सत्ताधारी नेताओं की मनमानी पर प्रशासनिक अधिकारियों का भूचाल शुरू हो गया है। सत्तापक्ष से जुड़े नेताओं ने रहवासियों के साथ मिलकर भूमिपूजन कर दिया। जबकि न तो नगर पालिका परिषद् से इसकी अनुमति ली गई और न ही स्थानीय प्रशासन को कोई सूचना दी गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रशासन और नपा के अधिकारी भी अनजान बने रहे लेकिन अखबारों में भूमिपूजन का समाचार पढ़ अधिकारियों की नींद खुली।
मामले में अब एसडीएम ने नगर पालिका सीएमओ को जांच के निर्देश दिए हैं। जिसके आधार पर सेक्टर इंजीनियर से इस मामले में रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में अगली कार्रवाई तय की जाएगी। नगर पालिका द्वारा वार्ड क्रमांक-3 महाराणा प्रताप नगर 56 ब्लॉक में 40 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड का निर्माण किया जाना है। रविवार को भाजपा से जुड़े नेताओं और रहवासियों ने मिलकर ही यहां भूमिपूजन कार्यक्रम रख दिया। इसकी सूचना न तो प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई और न ही नगर पालिका परिषद् से कोई अनुमति ली गई। इधर प्रशासन से जांच के निर्देश होने की जानकारी सामने आने के बाद अब इस मामले में राजनीतिक दबाव भी शुरू हो गया है।
पूर्व विधायक एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित कई भाजपा नेता शामिल हुए
भूमिपूजन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत के पुत्र एवं पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत, भाजपा मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल, महामंत्री ओपी गेहलोत, पूर्व एल्डरमैन पूनमचंद गेहलोत, सामाजिक कार्यकर्ता गोवर्धन यादव अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे। इनके अलावा भाजपा से जुड़े कई अन्य नेता एवं पदाधिकारी भी भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित थे।
मंडल अध्यक्ष बोले – वार्डवासियों में उत्साह था, इसलिए पूजन कर किया भूमिपूजन
इधर भाजपा मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल का कहना है कि नए कार्य को लेकर वार्ड के रहवासियों में उत्साह है। चूंकि हम हिंदू हैं और नए काम की शुरुआत पूजा-पाठ के साथ करते हैं। इसलिए हिंदू भावनाओं का ध्यान रखते हुए वार्ड के रहवासियों के साथ मिलकर पूजन कर भूमिपूजन किया। रहवासियों ने मिलकर ही भूमिपूजन कार्यक्रम किया है।
सीएमओ को जांच के निर्देश दिए हैं
बगैर किसी अनुमति या सूचना के भूमिपूजन करने की जानकारी सामने आई है। मामले में सीएमओ को जांच के निर्देश दिए हैं।
– आशुतोष गोस्वामी, एसडीएम, नागदा
सेक्शन इंजीनियर से रिपोर्ट मांगी है
भूमिपूजन के कार्यक्रम के संबंध में सेक्शन इंजीनियर से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।<