- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
मंगल की कामना को लेकर मंगलनाथ पहुंचे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, पत्नी के साथ चढ़ाया भात
सार
मंगलनाथ मंदिर के प्रशासक केके पाठक ने बताया कि मध्यप्रदेश उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने प्रदेश में अच्छी वर्षा और समृद्धि के लिए मंगलनाथ मंदिर पर भात पूजन किया और हल्दी से होने वाली विशेष पूजा अर्चना भी की। इस दौरान उनके साथ पत्नी सुनीता शुक्ला भी मौजूद रहीं।
विस्तार
उज्जैन। मंगल की कामना को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला पत्नी सुनीता शुक्ला के साथ मंगलनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर के गर्भग्रह में भगवान श्री मंगलनाथ की हल्दी से होने वाली विशेष पूजा अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया।
मंगलनाथ मंदिर के प्रशासक केके पाठक ने बताया कि मध्यप्रदेश उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने प्रदेश में अच्छी वर्षा और समृद्धि के लिए मंगलनाथ मंदिर पर भात पूजन किया और हल्दी से होने वाली विशेष पूजा अर्चना भी की। इस दौरान उनके साथ पत्नी सुनीता शुक्ला भी मौजूद थी। मंदिर में पंडित अर्पित गुरु के द्वारा शुक्ला दंपति से मंगलनाथ जी का पूजन अर्चन करवाया गया। मंदिर प्रशासक केके पाठक के द्वारा इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ला का स्वागत सम्मान भी किया गया।