- महाकाल की भस्म आरती में सियासी मौजूदगी: केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना, राज्यमंत्री केपी मलिक ने लिया आशीर्वाद, तड़के भोर में मंदिर पहुंचे दोनों नेता
- महाकाल मंदिर में भोर की शुरुआत भस्म आरती से, सभा मंडप से खुले गर्भगृह के पट: वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद ली गई आज्ञा, पंचामृत अभिषेक और दिव्य श्रृंगार के हुए दर्शन
- MP में बड़े IPS तबादले: उज्जैन जोन से हटे ADG उमेश जोगा, राकेश गुप्ता को सौंपी गई कमान
- स्वस्ति वाचन के साथ खुले सभा मंडप के रजत पट: जल-पंचामृत अभिषेक के बाद महा निर्वाणी अखाड़े ने चढ़ाई भस्म, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल के पट खुले, भस्म से हुआ दिव्य श्रृंगार: सभा मंडप में स्वस्ति वाचन के बाद घंटी बजाकर ली गई आज्ञा
मंत्री दवे के रिश्तेदार विभाष उपाध्याय को भूमि विवाद में चाकू मारा
उज्जैन । केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अनिल माधव दवे के रिश्तेदार तथा महाकाल मंदिर समिति के पूर्व सदस्य विभाष उपाध्याय और यूडीए के पूर्व संचालक मुकेश जोशी पर सोमवार शाम को चाकू से हमला हुआ। हमले के पीछे जमीन का विवाद सामने आया है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर हमले के दो आरोपी भाई खुद ही थाने पहुंच गए। इनमें से एक दक्षिण विधानसभा युवक कांग्रेस का उपाध्यक्ष है। भाइयों ने भी उपाध्याय और जोशी पर चाकू से हमला करने और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए हैं।
ऋतुराज ने बताया नीतिराज से मैंने 15 फरवरी 12 को 6.50 बीघा जमीन का सौदा किया था। 2.75 लाख रुपए देकर एग्रीमेंट कराया था। उसके बाद 24 अप्रैल 12 को नीतिराज ने मेरे पैसे लौटाए बगैर तीन बीघा जमीन मुकेश जोशी और उनकी प|ी और 3.50 बीघा विभाष उपाध्याय और कमलेश भट्ट के नाम रजिस्ट्री कर दी। इसी को लेकर मैंने वकील के माध्यम से नोटिस भेजा है। सोमवार को मैं चचेरे भाई पुष्पराज के साथ रजिस्ट्री ऑफिस गया था। वहां पर विभाष और मुकेश मिल गए। उन्होंने कहा नोटिस वापस ले लो। बात चल रही थी कि इसी दौरान िववाद हुआ। उन्होंने हम पर हमला किया।
जीप से उतरते घायल मुकेश जोशी। दूसरे चित्र में विभाष उपाध्याय से जानकारी लेते एसपी वर्मा।
उपाध्याय ने बताया उन्होंने 2013 में हासमपुरा के नीतिराज सिंह सोलंकी से 3.50 बीघा जमीन खुद और कमलेश भट्ट के नाम रजिस्ट्री कराई थी। इस भूमि को नारायण सेवा संस्थान आश्रम के श्रीमहंत आनंद जीवन दास जी को दान देना चाहते थे। यहां पर आंख का अस्पताल खोलने की योजना है। सोमवार को दान की प्रक्रिया के लिए मुकेश जोशी और श्रीमहंत के साथ भरतपुरी स्थित जिला पंजीयक कार्यालय आए थे। शाम पांच बजे कार्यालय के बाहर खड़े थे तभी चिंतामन जवासिया निवासी ऋतुराज सिंह, पुष्पराज सिंह व सात-आठ अन्य लोग आए। आते ही ऋतुराज ने गाली देना शुरू कर दिया। बोला, तुमने फर्जी रजिस्ट्री कराई है। इसी दौरान चाकू से हमला कर दिया। मैं झुक गया तो चाकू को छुकर निकल गया। इतने में मुकेश जोशी बीच बचाव करने लगे। ऋतुराज और साथियों ने उन पर हमला बोल दिया। जोशी को हथेली और जांघ पर चाकू लगे। लोगों की भीड़ लगते ही हमलावर फरार हो गए। माधवनगर थाना प्रभारी एमएस परमार ने बताया ऋतुराज व साथियों पर जानलेवा हमले व बलवे का केस दर्ज कर दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया है। गौरतलब है कि विभाष, अनिल दवे की बुआ साधना के बेटे है।