- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
संभाग स्तरीय रोजगार मेला 18-19 को, एक हजार से अधिक पदों पर होगा चयन
उज्जैन | जिला रोजगार कार्यालय 18 व 19 मार्च को दो दिनी मेगा रोजगार मेले का आयोजन करेगा। संभाग स्तरीय रोजगार मेला महाकाल ओवर ब्रिज के नीचे संभागीय हाट बाजार में 18 व 19 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इसमें उज्जैन जिले के अलावा देवास, शाजापुर व आगर मालवा जिलों के आवेदकों को निजी क्षेत्र की कंपनियों में प्रारंभिक चयन के लिए इंटरव्यू देने का मौका मिलेगा। उप संचालक रोजगार मनोज अग्निहोत्री ने बताया पहले दिन 18 मार्च को कक्षा 5वीं से 12वीं उत्तीर्ण तथा 19 मार्च को स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई एवं डिप्लोमा परीक्षा उत्तीर्ण आवेदकों के साक्षात्कार होंगे। मेले में प्रशिक्षण सह रोजगार के लिए एक हजार से अधिक पदों के लिए प्रारंभिक चयन किया जाएगा। पुणे, पीथमपुर, अहमदाबाद, भोपाल, देवास, रतलाम की विभिन्न कंपनियां सहित 25 से ज्यादा नियोजक मेले में मौजूद रहेंगे। ये नियोजक कंपनियां करीब डेढ़ हजार से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड, मशीन ऑपरेटर, टेक्नीशियन, सेल्स एवं मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, कॉल सेंटर, बीपीओ ऑपरेटर, प्रबंधक, फायनेंस एडवाइजर, बीमा सलाहकार जैसे विभिन्न पदों के लिए प्रारंभिक चयन करेंगी।