- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
मकोडिय़ाआम नाके से चुराई गई बोलेरो भानपुरा पुलिस ने पकड़ी
उज्जैन। 5 जनवरी को मकोडिय़ाआम नाके से एक व्यक्ति का बोलेरो वाहन चोरी हुआ। चिमनगंज पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू की जिसे भानपुरा पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर जब्त किया। चिमनगंज पुलिस जेल से चोरों को गिरफ्तार कर लाई है।
बंटी पिता मांगीलाल निवासी मकोडिय़ाआम की बोलेरो 5 जनवरी को घर के बाहर से अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गये थे। बंटी ने इसकी रिपोर्ट चिमनगंज थाने में दर्ज कराई। पुलिस को पता चला कि उक्त बोलेरो वाहन भानपुरा पुलिस ने जब्त कर तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।
इस पर उज्जैन पुलिस की टीम गरोठ मंदसौर जेल पहुंची और यहां से सुनील उर्फ गंजा पिता फूलचंद 19 वर्ष निवासी भानपुरा, राहुल पिता बंशीलाल 22 वर्ष निवासी भानपुरा व कालू लाला उर्फ कालू पिता मुकुंद 25 वर्ष निवासी नावली गांधी नगर को गिरफ्तार कर दो दिन की रिमाण्ड पर उज्जैन लाई। मामले की जांच कर रहे एसआई यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त चोरों से भानपुरा पुलिस ने करीब 3 चोरी के दो पहिया वाहन भी जब्त किये हैं। उनका एक साथी अभी फरार है। जिससे चोरी के अन्य वाहनों की जानकारी मिल सकती है।