- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
मध्य प्रदेश में पश्चिम रेलवे का पहला ट्रेनिंग सेंटर उज्जैन में बनेगा
उज्जैन। ट्रेनिंग सेंटर में सभी 6 मंडलों के 500 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण देने की व्यवस्था होगी। इसके लिए रेलवे की जमीन भी उपलब्ध है। इसे बनाने के लिए एजेंसी तय कर ली गई है। अब जल्दी ही इसका काम शुरू हो जाएगा। अभी रेलवे मंडल के अधिकारियों को ट्रेनिंग के लिए भुसावल और उदयपुर जाना पड़ता है। अब उज्जैन में ट्रेनिंग सेंटर बनने से मध्यप्रदेश के रेलवे स्टाफ को आसानी हो जाएगी।
उज्जैन आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने बताया कि पीएम मोदी ने शहर को 100 करोड़ रुपए में बनने वाले रेलवे ट्रेनिंग की सौगात दी है। इसके लिए एजेंसी तय हो गई है। यहां ट्रेनिंग सेंटर बनना जल्द शुरू हो जाएगा। इसके बनने के बाद रेलवे स्टाफ को उज्जैन में ट्रेनिंग मिलनी शुरू हो जाएगी। ट्रेनिंग सेंटर में रेलवे स्टाफ को कई मामलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ट्रेनों की विविध प्रणाली, तकनीकी, सिग्नल और दूरसंचार, इंजीनियरिंग, लेखा, कार्मिक, भंडार, यातायात की ट्रेनिंग यहां दी जाएगी।
प्रशिक्षण संस्थान में देशभर से अधिकारी-कर्मचारी प्रशिक्षण लेने यहां आएंगे। प्रशिक्षणार्थियों को व्हाइट बोर्ड व चॉक-डस्टर की जगह स्क्रीन पर पढ़ाने की व्यवस्था की जाएगी। रेलवे के अफसरो ने ट्रेनिंग सेंटर बनाने का प्रस्ताव करीब 5 वर्ष पहले बोर्ड को भेजा था। बोर्ड ने ट्रेनिंग सेंटर को मंजूरी दी। जमीन पर अतिक्रमण होने की वजह से कई वर्षों तक फ़ाइल उलझी पड़ी रही। रेलवे की जमीन पर जिन लोगों ने कब्जा कर रखा है, वहां से कब्जा खाली कर जमीन को मुक्त कराया जाएगा। इसके लिए उज्जैन जीआरपी द्वारा कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।