- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
मध्य प्रदेश में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान रिकॉर्ड किया गया।
Vidhan Sabha Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा की सभी 230 सीटों पर मतदान शुक्रवार को हो गया। पिछले तीन विधानसभा चुनाव में हुए मतदान का रिकार्ड टूट गया। अब तक जारी आकड़ों के मुताबिक मतदाताओं ने करीब 75 प्रतिशत मतदान कर कीर्तिमान बनाया है। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ लगनी प्रारंभ हो गई थी, जो समय बीतने के साथ बढ़ती गई। मतदान का समय (शाम छह बजे) खत्म होने के बाद भी कई केंद्रों पर लंबी लाइन लगी हुई थी।
चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पूरे प्रदेश में 76.55 फीसदी वोटिंग हुई है राज्य में चुनावी मैदान में 2,533 उम्मीदवार हैं, जिनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके पूर्ववर्ती और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जैसे राजनीतिक दिग्गज शामिल हैं। सभी 230 सीटों पर हुए मतदान की गणना 3 दिसंबर को अन्य राज्यों के साथ होगी।