- भक्तों के लिए जरूरी अपडेट: महाकाल मंदिर में बदले आरती के समय, धुलेंडी के बाद लागू नई व्यवस्था!
- महाकाल दरबार में तड़के भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, श्रद्धालुओं ने किए अलौकिक दर्शन!
- भस्म आरती में शामिल हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, नंदी हाल में बैठकर किया महाकाल का जाप
- होलिका दहन से पहले रंगों में डूबा उज्जैन, मंदिरों में शुरू हुआ फाग महोत्सव; बाहर से भी पहुंचे श्रद्धालु
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, गूंजी जयकार
मवेशी तस्करों ने रात में तीन किमी दौड़ाया पुलिस ने घेराबंदी कर दो गाड़ियां पकड़ी, 15 मवेशी भरे मिले
नानाखेड़ा पुलिस ने बुधवार-गुरुवार की देररात महाशक्तिनगर में घेराबंदी कर मवेशियों से भरी दो गाड़ियां जब्त की। दोनों ड्राइवरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पुलिस को तीन किमी तक दौड़ाया इसके बाद वे पकड़ में आए। जब्त की गई गाड़ियों को भी पुलिस राजसात कराएगी।
रात में एक से डेढ़ बजे के बीच मवेशी तस्करों के बारे में सूचना के बाद नानाखेड़ा पुलिस ने इंदौररोड पर इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप घेराबंदी की। यहां पुलिस ने दोनों गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया तो ड्राइवरों ने गाड़ी भगा ली। वे इंजीनियरिंग कॉलेज के रास्ते देवासरोड नागझिरी से सर्किट हाउस के रास्ते महाशक्तिनगर की तरफ भागे। पुलिस भी पीछा करती रही व महाशक्तिनगर चौराहे पर घेराबंदी कर दोनों गाड़ियों को रोक लिया। टीआई मनीष मिश्र ने बताया कि बोलेरो पिकअप एमपी जीआर-9588 व एमपी 09 जीए- 3929 को जब्त करते हुए आरोपी रमेश नायक निवासी विराटनगर व गोविंद बैरागी मंगल कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। दोनों गाड़ी में 15 केड़े भरे हुए मिले। आरोपियों ने बताया कि वे मक्सी हाट बाजार से केड़े खरीदकर सिमरोल हाट बाजार में बेचने के लिए ले जा रहे थे। जिनके खिलाफ महानंदनगर निवासी पिंटू कौशल की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
थाने में मवेशी से भरी जब्त गाड़ी।