- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
महंगाई यात्रा:युवक कांग्रेस ने जताया विरोध, ढाेल-ताशे से निकाला गैस सिलेंडर का जुलूस
जब से मोदी सरकार आई है कमरतोड़ महंगाई है…. जैसे नाराें के साथ मंगलवार को युवक कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष भरतशंकर जाेशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश साेनी के नेतृत्व में शहर में महंगाई यात्रा निकाली।
कांग्रेसियों ने रास्तेभर जनता काे बताशे खिलाकर कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आमजन को लगातार महंगाई का कड़वा जहर खिला रही है। इसलिए हम आपका मुंह मीठा कर रहे हैं। एटलस चौराहे से मालीपुरा तक निकली यात्रा में ठेलागाड़ी पर रसोई गैस सिलेंडर रखकर उसका माल्यार्पण भी किया गया।
जोशी ने कहा कि देश की जनता को कुछ लोगों द्वारा गुमराह कर पेट्रोल के दाम 30 से 35 रुपए लीटर, रसोई गैस के दाम 200 से 300 रुपए में मिलने का सुनहरा सपना दिखाया गया था, परंतु इसके विपरीत लगातार महंगाई की मार का वार देश की भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। युवा कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है तथा सरकार को आगाह करती है कि यदि जल्द से जल्द मूल्य वृद्धि कम नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।