- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
- महाशिवरात्रि पर महाकाल में आस्था का सैलाब: 2 दिन में 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, शीघ्र दर्शन से 62.50 लाख की आय; 1.95 करोड़ के 410.6 क्विंटल लड्डू प्रसाद की बिक्री
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, सभा मंडप से गर्भगृह तक गूंजा “जय श्री महाकाल”: स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, पंचामृत अभिषेक और भव्य श्रृंगार के साथ हुए दिव्य दर्शन!
- महाशिवरात्रि पर महाकाल को अर्पित हुआ पुष्प सेहरा, दोपहर में हुई विशेष भस्म आरती; चार प्रहर पूजन के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 की शुरुआत: महाशिवरात्रि से 19 मार्च तक चलेगा सांस्कृतिक महापर्व, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन; ‘शिवोह्म’ संगीत संध्या से सजी पहली शाम
महंगा पड़ा सेवा का इरादा:उज्जैन में ऑटो चालक ने कोरोना संक्रमितों के लिए फ्री सेवा शुरू की
उज्जैन में एक ऑटो चालक को कोरोना संक्रमितों की मदद करने का नेक इरादा महंगा पड़ गया। हालांकि उसे नहीं पता था कि इससे वह स्वयं के साथ ही दूसरों की भी जान खतरे में डाल रहा है। पुलिस ने कोरोना संक्रमितों के लिए फ्री सेवा का पोस्टर लगा यह ऑटो देखा तो दंग रह गई। इसके बाद ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच लगे लॉकडाउन के बाद अब आम लोगों की मदद के लिए समाज सेवी आगे आ रहे हैं। उज्जैन के ऑटो वाले ने अपने नेक इरादे से कोरोना संक्रमित मरीज के लिए ऑटो फ्री कर दिया। इसके लिए अपने ऑटो MP13 R-1499 पर दो पोस्टर भी लगवा दिए। इसमें लिखा था कि कोरोना मरीजों के लिए ऑटो फ्री है। सोमवार को लॉकडाउन में चेकिंग के दौरान चिमनगंज मंडी पुलिस ने ऑटो को पकड़ा और चालक को खूब खरी खोटी सुनाई। इसके बाद ऑटो पर लगे पोस्टर को निकलवाकर ऑटो चालाक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
दरअसल, ऑटो चालक पर बड़ी लापरवाही के चलते पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। मंडी तिराहे पर ऑटो घुमाता हुआ दिखा, जबकि जिले में लॉकडाउन है और परिवहन सेवा पूर्णतः प्रतिबंध है। थाना प्रभारी अजीत तिवारी ने ऑटो चालक को बताया कि वो कितनी बड़ी गलती कर रहा था। इसके बाद ऑटो पर लगे पोस्टर को निकलवाकर चालक पर कार्रवाई की गई।
जिले में 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन है। ऐसे में केवल जरूरी सेवाओं को ही छूट दी गई है। परिवहन सेवा पर पूर्णतः प्रतिबंध है। जरूरी है, तो परमिशन लेना होगी।