- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
महाकाल आए विजयवर्गीय और अमरसिंह : पीएम के लिए कही ये बात
उज्जैन | मोदी को ग्लोबल लीडर बताते हुए बोले- विरोधी कुछ भी कहे, विवेकशील व्यक्ति करता है मोदी की तारीफ….. महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन करने आए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश अध्यक्ष बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं छोटे पद के बारे में नहीं सोचता, मैं तो बड़ा सोचता हंू। अध्यक्ष की पद की दौड़ में नहीं हैं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को ग्लोबल लीडर बताया।
विजयवर्गीय सपरिवार पहुंचे थे
महाकाल मंदिर में अपरान्ह ४.३० बजे के करीब विजयवर्गीय सपरिवार पहुंचे थे। मंदिर गर्भगृह में पहुंचकर उन्होंने करीब २० मिनट तक पूजा-अर्चना की। गर्भगृह के बाहर दण्डवत होकर बाबा को प्रणाम किया। मंदिर प्रांगण में मीडिया से प्रदेश अध्यक्ष बनने के सवाल पर कहा कि मैं तो छोटे पद के बारे में सोचता ही नहीं हूं।
मोदी को कहा वे विवेकशील हैं
मोदी सफल राजनेता हैं, सभी वर्गों में मान्य हैं। एक अन्य सवाल में विजयवर्गीय ने कहा कि विरोधी लोग भले ही प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कुछ भी कहें, लेकिन विवेकशील व्यक्ति उनकी तारीफ करता है। दरअसल, शैव महोत्सव के दौरान सर संघ चालक मोहन भागवत से मुलाकात के बाद उनका नाम प्रदेश अध्यक्ष बनने के रूप में सामने आया था। हालांकि उन्होंने आगे कुछ भी स्पष्ट नहीं कहते हुए कहा कि वे बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना करने आए हैं। उन्होंने बाबा से उज्जवल राष्ट्र की कामना की है।
अमरसिंह ने भी किए दर्शन, मोदी की कर दी तारीफ
शिवरात्रि ? के मौके पर महाकाल दर्शन करने आए अमरसिंह ने भी मोदी की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि मोदी सफल राजनेता हैं। सभी वर्गों में उनकी मान्यता है। मैंने महाकाल से यही कामना की है कि अंतिम व्यक्ति का अंत्योदय हो, मोदी की भी यही कामना है, उनकी इच्छा पूरी हो। ईश्वर के मंदिर में प्रधानमंत्री सफल होगा तो देश सफल होगा।