- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, आभूषणों से हुआ दिव्य श्रृंगार
महाकाल का हाईटेक अन्नक्षेत्र अब तक शुरू नहीं हो पाया
जब तक अन्नक्षेत्र की शुरुआत नहीं होती कर्मचारियों ने पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार भट्टी तपेलों में भोजन बनाना शुरु कर दिया है।
महाकाल मंदिर समिति द्वारा त्रिवेणी संग्रहालय के सामने बनाया गया अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हाईटेक अन्नक्षेत्र अब तक शुरू नहीं हो पाया है। 5 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इसका शुभारंभ किया था। मंदिर के कर्मचारी अपने स्तर पर मैन्यूल भोजन तैयार कर प्रतिदिन करीब 800 भक्तों को प्रसादी ग्रहण करा रहे हैं।
मंदिर समिति ने इंदौर के एक दानदाता के सहयोग से त्रिवेणी संग्रहालय के सामने मंदिर की भूमि पर हाईटेक अन्नक्षेत्र का निर्माण कराया है। अन्नक्षेत्र में फाइव स्टार होटल की तर्ज पर बैठक व्यवस्था बनाई गई है। अत्याधुनिक मशीनों से भोजन बनाने की व्यवस्था है। अधिकारियों का कहना है कि इन मशीनों की क्षमता प्रतिदिन 80 हजार से एक लाख लोगों का भोजन तैयार करने की है।
लेकिन अब तक पूरी मशीनें नहीं आ पाई हैं, इससे कार्य प्रभावित हो रहा है। बताया जाता है गुरुवार को बड़ा आटोमेटिक कुकर, सब्जी काटने की मशीन तथा बर्तन धोने के लिए डिशवाशर मशीन की डिलिवरी अन्नक्षेत्र प्रबंधन को प्राप्त हुई है। अभी इन मशीनों को इंस्टालेश्न होना बाकी है।
इसके बाद कंपनी से टेक्निशियन आएंगे, तो कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद आटोमेटिक प्लांट शुरू होगा। इसमें काफी वक्त लगेगा। ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही है कि अन्नक्षेत्र शुरू होने में समय लग सकता है।