- महाकाल मंदिर पहुंचे सुनंदा शर्मा और मनीष मल्होत्रा: नंदी हॉल से किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने महाकाल में की भस्म आरती: सुबह 4 बजे पहुंचीं, 2 घंटे तक रहीं शामिल
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती, दिव्य श्रृंगार के साथ हुए बाबा महाकाल के दर्शन; आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
- पंचकोशी यात्रा 12 अप्रैल से: 2 दिन पहले ही उज्जैन पहुंचने लगे श्रद्धालु, हर साल 2-3 लाख की भागीदारी
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
महाकाल के बाहर फूल बेचने वाली महिला का शव कुएं में मिला
उज्जैन/उन्हेल :- उज्जैन महाकाल मंदिर पर फूल बेचने वाली महिला की कुएं में गिर जाने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अमृताबाई (40) पति बालू बांछड़ा निवासी भोड़वासा थाना इंगोरिया उज्जैन महाकाल मंदिर पर आंकड़े के फूल बेचती थी और फूल बिनने के लिए आस-पास के गांवों में जाती थी। सोमवार की शाम को वह ग्राम गुरांछा अपने परिचित के यहां गई थी। मंगलवार सुबह उसका शव रमेश पिता बालू के खेत पर बने कुएं में देखा गया, तो खेत मालिक रमेश बलाई ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मंगलवार दोपहर में पुलिस का दल ग्राम गुरांछा पहुंचा और शव को पीएम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उन्हेल लाया गया। महिला होने के कारण उसका पीएम महिला चिकित्सक डॉक्टर तनुजा भावसार ने किया। मामले को देखते हुए एफएसएल अधिकारी प्रीति गायकवाड़ भी उन्हेल पहुंच गईं। जांच के बाद पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। उधर, मृतक का पुत्र रमेश भी उन्हेल पहुंच गया था।
उज्जैन महाकाल मंदिर में फूल बेचने वाली महिला का शव गुरांछा के किसान के कुएं में मिला है। पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। महिला उज्जैन इंगोरिया से गुरांछा कैसे पहुंची। इसकी जांच की जा रही है।