- उज्जैन में पनीर सप्लाई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: दूसरी डेयरी के नाम पर होटलों को दिए जा रहे थे बिल, खाद्य विभाग ने जब्त किए नमूने
- उज्जैन में सड़क धंसने से नाले में पलटा सीमेंट से लदा ट्राला: 3.50 लाख का माल हुआ खराब, चालक सुरक्षित; व्यापारियों ने सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
- उज्जैन: मेडिकल परीक्षण के दौरान पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार, चरक अस्पताल से भागने के बाद शहरभर में तलाश तेज
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 08-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
महाकाल के भक्तों के लिए 1.11 करोड़ का वाटर सिस्टम:पीथमपुर की कम्पनी ने आधुनिक आरओ सिस्टम श्रद्धालुओं को किया समर्पित
महाकाल मंदिर में दर्शन करने आने वाले भक्तों को अब आरो प्लांट का शुद्ध जल पीने को मिलेगा। इसके लिए सोमवार को महाकाल लोक में 1.11 करोड़ रुपए कीमत से लगाए गए आधुनिक वाटर सिस्टम को भक्तों के लिए समर्पित किया गया।
पीथमपुर की माइलन लैबोरेट्रीज लिमिटेड कम्पनी ने ये वाटर सिस्टम मंदिर को दान किया है। महाकाल लोक बनने के बाद से प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु बाबा महाकाल के दरबार में पहुंच रहे हैं। ऐसे में अब श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल के लिए नया आरो वाटर सिस्टम स्थापित किया गया है। प्लांट लगाने वाली कंपनी ने इसे आम लोगों के लिए समर्पित कर दिया है। महाकाल कंट्रोल रूम के पास बने इस बड़े आर ओ वाटर प्लांट को कम्पनी ने दान स्वरूप इंस्टाल करवाया है। इसमें एक घंटे में 5000 हजार लीटर पानी शुद्ध हो सकेगा। करीब एक करोड़ 11 लाख रुपए कीमत के इस आधुनिक प्लांट से देश भर से आने वाले भक्तों को शुद्ध पानी पिने को मिलेगा।

महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि माइलन लैबोरेट्रीज लिमिटेड पीथमपुर के प्रमोद कुमार सिंह हेड ऑफ इंडिया अफ्रीका ओएसडी मैन्युफैक्चरिंग, गिरीश परगांवकर पीथमपुर-प्लांट हेड, कंपनी सी.एस.आर. प्रमुख मिशेल डोमिनिका श्रद्धालुओं को सिस्टम समर्पित करने के लिए उज्जैन पहुंचे थे। महाकाल लोक में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्याम बंसल, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, महाकालेश्वर मंदिर समिति प्रशासक संदीप सोनी और नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह की मौजूदगी में वाटर सिस्टम का शुभारंभ किया गया।