- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
हरतालिका तीज पर महिलाओं की भारी भीड़:अखंड सौभाग्य के लिए सोभाग्येश्वर महादेव के पूजन करने रात 12 बजे से लाइन में लगी महिलाएं
देश भर में सोमवार को हरतालिका तीज का त्यौहार मनाया जा रहा है। मान्यता है कि हरतालिका तीज व्रत को रखने से सुहाग की लंबी उम्र की कामना पूरी होती है। नगर के प्रसिद्ध चौरासी महादेव में से 61 वें पटनी बाजार स्थित श्री सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर पर हरतालिका तीज पर्व के अवसर पर सोमवार को रात 11 बजे पंचामृत पूजन के बाद दर्शन का क्रम शुरू हुआ जो मंगलवार रात 12 बजे तक चलेगा।
हरतालिका तीज पर्व के अवसर पर रात 12 बजे से ही महिलाएं मंदिर में दर्शन पूजन अर्चन के लिए जुटना शुरू हो गई थी। देर रात से महिलाओं की लम्बी लाइन सुबह तक खत्म नहीं हुई थी। सोभाग्येश्वर महादेव मंदिर में महिलाएं व युवतियां दर्शन, पूजन एवं कथा श्रवण करने के लिए मंदिर पहुंची । पं. राजेश पंड्या ने बताया भाद्र माह की शुक्ल पक्ष की हस्त नक्षत्र युक्त तृतीया तिथि में महिलाएं निराहार व निर्जल रहकर सौभाग्य की कामना करती हैं। हर साल बड़ी संख्या में महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना लिए मंदिर पहुंचती है और मंदिर में पूजन अर्चन कर कथा सुनती है जिसके कारण मंदिर में भीड़ बढ़ जाती है। हरतालिका पर महिलाओ के साथ साथ कुंवारी कन्या भी व्रत रखती है और शिव पार्वती का पूजन करती है जिससे अखंड सौभाग्य के लिए उपवास ,रात्रि जागरण कर पुण्य-लाभ लिया जाता है।

84 महादेव मंदिर में शामिल सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर –
मंदिर कि विशेषता है कि यह मन्दिर उज्जैन के 84 महादेव महादेव मंदिरो में शामिल है और हरतालिका तीज पर्व पर यहाँ दर्शन करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है। मंदिर में रात 12 बजे से ही महिला श्रद्धालुओ का दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ, ये व्रत सर्वप्रथम मां पार्वती ने किया था. इसलिए ये बेहद खास व्रत माना गया है. सुहागिनों को ये व्रत करने से भगवान शिव-मां पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है. चूंकि मां पार्वती ने ये व्रत करते हुए अन्न-जल त्याग दिया था इसलिए इस व्रत को करने वाली महिलाएं अन्न जल ग्रहण नहीं करती हैं।