- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
महाकाल मंदिर का चलित वाहन 14 गांवों में घूमकर लोगों का करेगा नि:शुल्क इलाज
उज्जैन | महाकाल मंदिर प्रबंध समिति का चिकित्सा वाहन 14 गांवों में घूमकर ग्रामीण लोगों का नि:शुल्क इलाज करेगा। डॉक्टरों द्वारा लोग का परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां भी दी जाएगी। चिकित्सा वाहन प्रतिदिन सुबह 11 बजे से निकलकर तय तारीख अनुसार दोपहर 3 बजे तक इलाज के लिए सेवा देगा। मंगलवार से इसका भ्रमण शुरू होकर 27 सितम्बर तक चलेगा। समिति के प्रशासक क्षितिज शर्मा ने बताया कि पहले दिन वाहन जलालखेड़ी में भ्रमण करेगा। 6 सितम्बर को हासामपुरा, गोंदिया, 7 सितंबर को र|ाखेड़ी, 8 सितंबर को करोलिया, 12 सितंबर को दताना, 13 सितंबर को पुन: जलालखेड़ी, 14 सितंबर को हरसोदन, 15 सितंबर को निनौरा, 19 सितंबर को हरन्याखेड़ी, 20 सितंबर को पिंगलेश्वर, 21 सितंबर को ढेंडिया-मेंडिया, 22 सितंबर को जयवंतपुरा, 26 सितंबर को जीवनखेड़ी, हरन्याखेडी इंदौररोड तथा 27 सितंबर को आगररोड कमेड़ में भ्रमण का कार्यक्रम है। लोग निर्धारित तारीख पर आकर गांवों में निःशुल्क इलाज करवा सकते हैं।