- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
महाकाल मंदिर का निशुल्क अन्नक्षेत्र बंद:नया भवन बनने के बाद ही अन्नक्षेत्र प्रारंभ हो सकेगा
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित निशुल्क अन्नक्षेत्र का संचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। अन्नक्षेत्र के बाहर बोर्ड भी लगा दिया है। अन्नक्षेत्र बंद करने के पीछे कारण महाकाल महालोक फेज-2 का काम चलना बताया है। अब त्रिवेणी संग्रहालय के सामने स्थित मंदिर की भूमि पर निर्माणाधीन नए भवन का काम पूरा होने के बाद अन्नक्षेत्र का संचालन शुरू हो सकेगा।
बता दें कि अन्नक्षेत्र में प्रतिदिन करीब एक हजार से अधिक बाहर के श्रद्धालु भोजन प्रसादी ग्रहण करते थे। गुरुवार को भी यहां भोजन नहीं बना। मंदिर समिति ने बोर्ड लगा दिया है। मंदिर के अधिकारियों का कहना है कि अब अन्नक्षेत्र के नए भवन का कार्य पूर्ण होने के बाद नए भवन में संचालित किया जाएगा।
प्रतिदिन बाहर के श्रद्धालु करते थे भोजन
मंदिर समिति के अन्नक्षेत्र में प्रतिदिन बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर के निर्गम गेट पर बने काउंटर से भोजन प्रसादी के टिकट प्राप्त होते थे। श्रद्धालु प्रतिदिन दोपहर 12 से 5 बजे तक और शाम को 6 से 9 बजे तक प्रसादी ग्रहण करते थे। इसके अलावा मंदिर समिति की हरसिद्धि धर्मशाला में ठहरने वाले श्रद्धालुओं को भी यहां दोनों समय निशुल्क प्रसादी ग्रहण करने की सुविधा प्राप्त होती थी। अचानक अन्नक्षेत्र का संचालन बंद होने से यात्रियों को अब मंदिर के आसपास की होटल व रेस्टोरेंट में भोजन करना पड़ेगा। आने वाले महीने में श्रावण मास शुरू होगा ऐसे में हजारों श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी के लिए असुविधा होगी।