- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
महाकाल मंदिर के पास डीपी में लगी आग
फायर ब्रिगेड की दमकलों ने फोम से बुझाई, हादसा टला
महाकाल मंदिर के बाहर विद्युत मंडल की डीपी में सुबह आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। महाकाल धर्मशाला में खड़ी दमकल तुरंत मौके पर पहुंची और फोम से आग बुझाई।
विद्युत तारों पर डमरू और सामान
डीपी के ठीक पीछे पूजन सामग्री व धार्मिक सामान की दुकान स्थित हंै। यहां दुकान मालिक द्वारा विद्युत डीपी के बाहर निकले तारों पर डमरू व अन्य सामान बांध रखा था। हालांकि आग के कारण दुकान के बाहर शेड में लगा प्लास्टिक का पतरा जल गया लेकिन अधिक नुकसान नहीं हुआ।
महाकाल मंदिर के भस्मारती द्वार के ठीक सामने बनी दुकानों के बाहर विद्युत मंडल की डीपी स्थापित है। सुबह अचानक डीपी से तेज धुएं के बाद आग की लपेटें निकलने लगी जिसे देख आसपास के दुकानदारों में भय व्याप्त हो गया और पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। महाकाल मंदिर धर्मशाला में खड़ी दमकल तुरंत मौके पर पहुंची और फोम का छिड़काव कर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इसलिए लगी आग
आग बुझाने के बाद विद्युत मंडल कर्मचारियों ने डीपी का दरवाजा खोला तो उसमें मरी हुई गिलहरी निकली। कर्मचारियों ने बताया कि तारों के बीच गिलहरी फंसने से विद्युत सप्लाय फेस टू फेस हो गया था और इसी कारण डिपी में आग लगी।