- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
उन्हेल में आग, आठ चपेट में, दो की मौत
उन्हेल के पास शुक्रवार दोपहर एक किसान के यहां आग लग गई। हादसे में तीन महिला, तीन बच्चे व दो पुरुष झुलस गए हंै। घायलों की गंभीर हालत देखते हुए इंदौर रैफर किया, जहां उपचार के दौरान रात को बच्चे सहित दो की मौत हो गई। घटना संभवत: पेट्रोल के कारण हुई है।
उन्हेल से करीब सात किमी दूर स्थित ग्राम सरवना में सलीम शाह का घर और दुकान है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वे पेट्रोल दूसरी केन में डाल रहे थे। इसी दौरान भीषण आग लग गई।
नतीजतन घर में मौजूद सलीम उनकी पत्नी अल्लारख्खी (62), पुत्र नसरूद्दीन (25) बहू काली बी (26) पोता अलफेद (5) बेटी महिदपुर निवासी आलिया पति राजा शाह (20) नवासा अलताफ पिता राजा (5), अमन (4) उसकी चपेट में आ गए।
ग्रामीणों ने घायलों को निकालते हुए पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। दमकल ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें इंदौर एमवाय भेज दिया। यहां इलाज के दौरान रात को नसरूद्दीन व अमन ने दम तोड़ दिया।
पेट्रोल बेचने के कारण हादसा
ग्रामीणों की मानें तो नसरूद्दीन दुकान में पेट्रोल डीजल भी बेचता था और केरोसिन में केमिकल डालकर नकली डीजल बनाता था। आग भी पेट्रोल के कारण लगी और घर में ही रखे आधा ड्रम से ज्यादा पेट्रोल के कारण विकराल हुई। हालांकि पुलिस अधिकारी जांच का हवाला देते हुए अभी अधिकृत रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
मामले में शनिवार सुबह टीआई बाथम ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक आग क्यों लगी पता नहीं चल सका है।
प्रशासन सक्रिय, पुलिस लापरवाह
खास बात यह है कि घटना को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। यही वजह है कि पटवारी संजय पांचाल इंदौर अस्पताल पहुंच गए और अफसरों को पल-पल की खबर देते रहे। दूसरी तरफ ग्रामीणों का आरोप है कि टीआई विपिन बाथम मातहतों के साथ जिला अस्पताल तो पहुंचे लेकिन पुलिस इंदौर नहीं गई। नतीजतन देर रात तक अधिकारियों को मृतकों की जानकारी ही नहीं थी।