- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
कांग्रेस नेता की दुकान में चोरी कर लगा दी आग
कोयला फाटक पर दो जगह वारदात
उज्जैन। आगररोड पर चोरों ने शनिवार तड़के दो दुकानों पर धावा बोला। बदमाशों ने यहां कांग्रेस नेता की दुकान में हजारों रुपए चोरी करने के बाद आग भी लगा दी। मामले में देवासगेट पुलिस ने केस दर्ज किया है।
हम्मालवाड़ी निवासी शहर कांग्रेस महामंत्री हाफिज कुरैशी की हीरामिल प्रवेश द्वार के पास ही लोहा स्क्रेप की दुकान है। सुबह करीब ४.३० बजे लोगों ने उन्हें सूचना दी कि उनकी दुकान में आग लगी है।
मौके पर पहुंचने पर पता चला कि संभवत: चोर दुकान में घुसे अलमारी में रखे १२ हजार रुपए निकाले और फिर आग लगा गए। आगजनी में जरूरी दस्तावेज भी जल गए। यहीं पर स्थित ढांचा भवन निवासी प्रकाश राय के अगरबत्ती के कारखाने में भी चोरों ने वारदात की है। चोर चांदी की मूर्ति और अन्य सामान ले गए। सुबह देवासगेट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
शराब पीकर वारदात
कुरैशी ने बताया कि उन्होंने स्क्रेप खरीदने के लिए रात को अलमारी में १२ हजार रुपए रखे थे। चोर ने संभवत: पहले राय के कारखाने के पास गली में शराब पी थी। सुबह राय की गली में खाली बोतलें मिलने से यह आशंका जताई जा रही है।