- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
महाकाल मंदिर के बाल हनुमान में नौ दिन गूंजेंगी चौपाइयां, अखंड रामायण पाठ शुरू
महाकाल के बाल हनुमान मंदिर में हनुमान अष्टमी महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को अखंड रामायण पाठ के साथ शुरू हुआ। नौ दिन तक दिन-रात मंदिर प्रांगण में रामायण की चौपाइयां गूंजेंगी। सुबह 11 बजे पुजारी जानी गुरु ने सिंदूर, चांदी वर्क व आभूषणों से बाबा का शृंगार किया। दोपहर एक बजे पूजन के पश्चात भक्त मंडली ने रामायण आरंभ की।
21 दिसंबर को अष्टमी पर सुबह 9 बजे बाबा की जन्म आरती कर 11000 लड्डुओं का प्रसाद वितरण करेंगे। शाम 4 बजे रामायण जी की पूर्णाहुति एवं शाम 7 बजे महाआरती होगी।