- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 12-08-2026
- 12 अगस्त की रात लगेगा साल का अंतिम पूर्ण सूर्यग्रहण, भारत में नहीं दिखाई देगा नजारा
- बॉलीवुड के ‘ओम शांति ओम’ गाने पर थिरकीं 7 देशों की सुंदरियां, निकिता पोरवाल के साथ किया सिग्नेचर स्टेप
- उज्जैन की हेमलता को राष्ट्रपति भवन से मिला निमंत्रण, 15 अगस्त के ‘एट होम’ समारोह में होंगी शामिल
उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल और CM ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में मंगलवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में हुई, जहां मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जा रहा है।
माधव भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित इस समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मान मिल रहा है। कुल 103 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिए जा रहे हैं, वहीं 74 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जा रही है। इसके अलावा एक विद्यार्थी को डी-लिट की उपाधि से नवाजा जा रहा है।
समारोह में कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। राज्यसभा सांसद और संत बालयोगी उमेशनाथ महाराज तथा सांसद अनिल फिरोजिया भी कार्यक्रम में शामिल हुए और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शहर के विकास से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स का भी जिक्र किया। उज्जैन को करीब 700 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिलने की बात कही गई, जिससे शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूती मिलेगी।