- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
महाकाल मंदिर : चांदी के सिक्कों के लिए तैयार हो रहा खूबसूरत पैक
महाकाल मंदिर में शिवरात्रि से पहले भक्तों को नए पैक में मिलेंगे चांदी के सिक्के, 5 व 10 ग्राम के सिक्कों के लिए बनाया जाएगा खूबसूरत लिफाफा
उज्जैन. राजाधिराज भगवान महाकाल के मंदिर में शिवरात्रि के पहले भक्तों को नए पैक में चांदी के सिक्के मिलेंगे। इसकी कवायद शुरू हो गई है। शीघ्र ही 5 व 10 ग्राम के सिक्कों के लिए नया खूबसूरत पैक बनाया जाएगा। इस पैक में सिक्कों के साथ-साथ श्रद्धालुओं को मंदिर में होने वाली आरतीयों तथा पर्व-अवसरों पर आयोजित कार्यक्रमों की भी जानकारी उपलब्ध रहेगी।
सिक्कों के लिए नया पैक तैयार किया जा रहा
प्रशासक एसएस रावत व चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के पहले महाकाल मंदिर में स्मृति स्वरूप विभिन्न काउंटरों पर बिकने वाले चांदी के 5 व 10 ग्राम के सिक्कों के लिए नया पैक तैयार किया जा रहा है। इसमें दोनों सिक्कों के अलग-अलग कीमत के मुताबिक अलग-अलग पैक बनाए जाएंगे। साथ ही हर सिक्के के साथ खरीदार श्रद्धालुओं को महाकाल मंदिर की वेबसाइट से लेकर त्योहार-पर्व विशेष की जानकारी भी उसमें उपलब्ध प्राप्त होगी।
1100 व 550 रुपए में मिलते हैं सिक्के
महाकाल मंदिर प्रांगण में विभिन्न काउंटरों पर 5 व 10 ग्राम के सिक्के 1100 व 550 रुपए में मिलते हैं। शिवरात्रि पर्व के पहले इन सिक्कों की पूर्ण उपलब्धता के लिए इन्हें बनाने का कार्य भी चल रहा है। बता दें कि ये सिक्के 100 टंच चांदी से बनाए जाते हैं। जिन्हें महाकाल मंदिर समिति द्वारा विक्रय किया जाता है।
55.199 किलो चांदी से बनाए जाएंगे सिक्के
वर्ष 2019-20 संभागायुक्त द्वारा अनुमोदन के उपरांत कुल 55.199 किलोग्राम चांदी से 10 व 5 ग्राम सिक्कों के निर्माण हेतु प्रदाय की गई, जिसका मंदिर समिति द्वारा अनुमोदन किया जाना प्रस्तावित है।