- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, आभूषणों से हुआ दिव्य श्रृंगार
महाकाल मंदिर पहुंचे WWE रेसलर सौरव गुर्जर:बोले- इंटरनेशनल रिंग में रुद्राक्ष पहनकर उतरता हूं, ताकि दुनिया हमारे सनातन धर्म को पहचाने
WWE NXT में सांगा के नाम से पहचाने जाने वाले भारतीय पहलवान और हाल ही में रणवीर कपूर की ब्रह्मास्त्र फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले सौरव गुर्जर गुरुवार सुबह महाकाल मंदिर की भस्म आरती में शामिल हुए। आरती के बाद गर्भगृह के गेट से बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
WWE में धमाल मचा रहे भारतीय रेसलर सांगा उर्फ सौरव गुर्जर देर रात महाकाल मंदिर पहुंचे। तड़के 2 बजे भस्म आरती में शामिल हुए। वे धोती – सोले में नजर आए। सौरव ने नंदी हॉल में बैठकर 1 घंटे तक आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। सौरव ने मंदिर समिति की व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा, ‘मैं दोबारा फिर आऊंगा, धन्य हो गया बाबा महाकाल के दर्शन कर।’
हाल ही में WWE में एक जीत के बाद सांगा ने पुष्पा स्टाइल में जश्न मनाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इसका एक खास वीडियो अपलोड किया और सभी को चुनौती दी थी। सौरव ने कहा, ‘अमेरिका में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इंटरनेशनल रिंग में रुद्राक्ष पहनकर और मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर उतरता हूं, ताकि दुनिया हमारे सनातन धर्म को जाने, भगवान महाकाल के दर्शन कर धन्य हो गया हूं।’
ब्रह्मास्त्र फिल्म में भी नजर आए थे
सौरव गुर्जर को आज दुनिया सांगा के नाम से जानती है। अमेरिका में होने वाली फाइट में सौरव ने अब तक NXT के रिंग में अपना दम दिखाया, इसके बाद WWE के मेन सेगमेंट और फिर RAW में भी नजर आ चुके हैं। छोटे पर्दे पर स्टार प्लस के महाभारत सीरियल में भीम की भूमिका निभाने वाले सौरव हाल ही में रणवीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे।