- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
महाकाल मंदिर में चल रहे फायर सेफ्टी सिस्टम कार्य की सुरक्षा जांच करने पहुंची टीम
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में किर्लोस्कर कंपनी द्वारा फायर सेफ्टी सिस्टम लगाया जा रहा है। बीते तीन साल में 75 फीसद काम पूरा हो चुका है। शेष बचे काम को शीघ्र पूरा करने के लिए बुधवार को फायर एंड सेफ्टी की टीम ने मंदिर का निरीक्षण किया। बताया जाता है नव निर्माण के बाद एरिया बढ़ने से नए स्थानों पर भी पाइंट लगाने की चर्चा हुई है।
देश की प्रसिद्ध पंप व पाइप निर्माता कंपनी किर्लोस्कर ने मंदिर समिति को अपनी ओर से फायर सिस्टम लगाने का प्लान दिया। अनुमति मिलने के बाद कंपनी ने काम भी शुरू कर दिया लेकिन श्री महाकाल महालोक व परिसर में टनल विस्तारीकरण कार्य के चलते कार्य की गति धीमी हो गई। 25 मार्च को होली के दिन मंदिर के गर्भगृह में आग लगने की घटना से काम को शीघ्र पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।