- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
महाकाल मंदिर में निर्गम मार्ग बदला
उज्जैन।सावन माह में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने के कारण निर्गम मार्ग व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। पूर्व में जो नया निर्गम मार्ग था उसे बंद कर अब ओंकारेश्वर मंदिर की ओर से निर्गम व्यवस्था शुरू की गई है।
महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनों के बाद अधिकांश श्रद्धालु ओंकारेश्वर मंदिर व परिसर के अन्य मंदिरों के दर्शन करते हैं जिसके बाद नये निर्गम जो जूना महाकाल की ओर निकलता है उस ओर से बाहर जाते थे, लेकिन सावन माह में दर्शन व्यवस्था में बदलाव करने के साथ निर्गम द्वार का रास्ता भी बदला गया है। टनल मार्ग से आने वाले सामान्य श्रद्धालु अब पुराने निर्गम मार्ग से होते हुए मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं।
इस कारण नवग्रह मंदिर के पास पुलिस बैरिकेटिंग कर निर्गम मार्ग को बंद कर दिया गया है। अब मंदिर में दर्शनों के बाद श्रद्धालु ओंकारेश्वर मंदिर के बगल व पीछे के रास्ते से बाहर निकल रहे हैं। भीड़ बढऩे पर यह मार्ग संकरा रहता है और आने वाले दिनों में मंदिर दर्शन के लिये आने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ेगी।