- बंगाल के रुझानों का असर उज्जैन तक: भाजपा की बढ़त पर बंगाली कॉलोनी में उत्सव, ढोल-नगाड़ों के साथ मना जश्न
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: उजरखेड़ा-मोहनपुरा रोड पर हाईटेक मशीन से बन रही सीसी सड़क, कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में दिए दर्शन
- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
महाकाल मंदिर में बड़ी लापरवाही : 9.16 पर चैकअप, 9.24 पर श्रद्धालु की मौत
उज्जैन। महाकाल मंदिर में आज सुबह एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली। श्रद्धालु तबियत खराब होने पर चैकअप कराने पहुंचा। मंदिर परिसर में स्थित अस्पताल स्टॉफ ने उक्त वृद्ध का ब्लड प्रेशर चैक किया लेकिन उसमें लापरवाही साफ नजर आई। चैकअप के बाद श्रद्धालु मंदिर को अस्पताल भेजने के बजाए उसे वहीं छोड दिया गया इसका परिणाम यह रहा कि श्रद्धालु गश खाकर गिर गया और मंदिर परिसर में ही उसकी मौत हो गई।
यदि समय रहते उसे अस्पताल पहुुंचा दिया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। आज सुबह द्वारका पिता चौथी यादव 78 वर्ष निवासी सनपाड़ा नवी मुंबई महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। यहां 251 रुपये की रसीद बनवाने के बाद द्वारका यादव ने महाकालेश्वर के दर्शन किये और निर्गम द्वार की तरफ जा रहे थे तभी द्वार से करीब 50 मीटर पहले रेम्प के पास द्वारका यादव चक्कर खाकर जमीन गिर गए और उसकी मौत हो गई।