- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
महाकाल मंदिर में 28 जून से श्रद्धालुओं को एंट्री:वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट या 48 घंटे की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट देना होगी
उज्जैन के महाकाल मंदिर में 28 जून से श्रद्धालुओं को एंट्री मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन प्री-परमिशन बुकिंग आज से शुरू हो रही है। श्रद्धालु महाकालेश्वर मंदिर के मोबाइल एप और वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं। मंदिर में कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के बाद से आम श्रद्धालुओं का प्रवेश फिलहाल बंद है।
मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र या 48 घंटे के भीतर की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट देना होगी। मंदिर में केवल दर्शन की सुविधा दी जाएगी। पूजन, प्रसाद, फूल चढ़ाने पर रोक रहेगी।
भस्मआरती और शयन आरती में प्रवेश नहीं
मंदिर समिति के प्रशासक नरेंद्र सूर्यवंशी के मुताबिक रोज 3500 श्रद्धालुओं को 7 स्लॉट में दर्शन करवाए जाएंगे। दर्शन सुबह 6 से रात 8 बजे तक होंगे। तड़के 4 बजे होने वाली भस्मआरती और रात 10.30 बजे होने वाली शयन आरती में श्रद्धालुओं को एंट्री नहीं मिलेगी।
दिन में होने वाली आरतियों में भी चलित दर्शन व्यवस्था रहेगी। यानी कोई भी श्रद्धालु परिसर में नहीं रुकेगा। श्रद्धालुओं को गर्भगृह और नंदीगृह में भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नंदीगृह के पीछे बेरिकेडिंग से दर्शन होंगे। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को फेस मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने, सैनिटाइजर इस्तेमाल करने समेत कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना होगा।